tarot.ideazunlimited.net.Knight of pentacles

नाईट ऑफ पेंटाकल्स

For English please Click here
कृपया एमेजोन से खरिदिए
कृपया फ्लिपकार्ट से खरिदिए
हमसे डायरेक्ट खरिदिए +91 9723106181


अपराईट भविष्य कथन का महत्व



सुस्त दृष्टिकोण, धैर्य, पशु प्रेमी, भरोसेमंद, कड़ी मेहनत, उत्पादकता, दिनचर्या, रूढ़िवाद।

आपके जीवन प्रति सुस्त दृष्टिकोण है।यहाँ सुस्त का मतलब है, शांत -मितभाषी। आपके अंदर एक विशेष गुण है, वो है धैर्य। आप एक अच्छे इंसान है जो पशु प्रेमी है। ठीक मत्स्य साम्राज्य के सेनापती 'किचक' के जैसे। 'किचक' बहुत ही वीर योद्धा थे। जो गुण इस दुनिया में मुश्किल से मिलता है वो यह है कि आप एक भरोसेमंद व्यक्ति हैं। आप कड़ी मेहनत करना जानते हैं। जिससे आपकी उत्पादकता बढ गई है।आपकी दिनचर्या सटीक होती है। आप स्वयं रूढ़िवाद में विश्वास नहीं रखते, लेकिन समय के साथ कुछ चीजे नहीं बदलती यह भी आपका विश्वास है।

रिवर्स भविष्य कथन



लापरवाही, ठहराव, गैर-जिम्मेदार, आत्म-अनुशासन, ऊब, 'अटक' महसूस करना, पूर्णतावाद।

अपने काम में लापरवाही नहीं बरतना है। अन्यथा आपके हर एक काम में ठहराव आ जाएगा।आपको गैर-जिम्मेदार लोग मिल सकते हैं जिससे नुकसान होगा। आत्म-अनुशासन, बहोत जरूरी है। आपको जीवनसे ऊब आने के चांसेस है।क्योंकि आप गलत लोगों से घिरे हुए हैं।आपको चारो तरफसे बंदी का एगहसास हो सकता है। हो सकता है आप 'अटक' महसूस करना शुरू करे। किसी भी चीज की 'अति' हानीकारक होती है। पूर्णतावाद को हठ्वाद को कुछ दिनों के लिए पूर्ण विराम देना पडेगा।

युरोपिय टैरो कार्ड अभ्यास वस्तु



अपने काले घोड़े पर सवार एक शूरवीर अपने आर्मेचर में एक स्थान पर खड़ा है। शूरवीर कुछ सोच रहा है। उसके हाथ में पेंटाकल है।

प्राचीन भारतीय टैरो कार्ड अभ्यास वस्तु


घोड़े पर अपने आर्मेचर में एक भारतीय शूरवीर पहाड़ के छोर पर खड़ा जीतने की योजना बना रहा है।

वह मत्स्य साम्राज्य के सेनापती 'किचक' हैं। वे बहुत ही वीर योद्धा थे।

'किचक', महाभारत में अपने जीवन के लिए नहीं बल्कि अपनी मृत्यु के लिए 'किचक वध' के रूप में लोकप्रिय है।

'किचक'भीम द्वारा मारा गया था क्योंकि वह द्रौपदी को परेशान कर रहा था जब पांडव अपने वनवास के हिस्से के रूप में भेष बदले हुए थे।किचक की बहन सुदेशना की सुंदर पुत्री उत्तरा थी। उत्तरा ने अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु से विवाह किया।

('किचक वध' की विस्तृत कहानी )

महाभारत की कथा में पांडव जब अज्ञातवास भोग रहे थे तो सभी पांडव कौरवों से बचने के लिए भेष बदल कर विराटनगर में रहने लगे। जहां पर पांडव और द्रौपदी एक सेवक बनकर समय व्यतीत करने लगे। युधिष्ठिर राजा विराट के मंत्री कनक के रूप में कार्य करने लगते हैं। अर्जुन ब्रिहन्नाला नाम के एक किन्नर के रूप में वहां की राजकुमारी उत्तरा को नृत्य सिखाने लगते हैं। भीम बल्लाव के रूप में खाना बनाने लगे. नकुल ग्रंथिक के रूप में घुड़सवार और सहदेव तंतिपाल के रूप में चरवाहा का कार्य करने लगते हैं. जबकि द्रोपदी, सैंध्री के रूप में रानी की सेवा करने लगीं.

कीचक विराटनगर का सेनापति और महारानी सुदेशना का भाई था. कीचक के बारे में कहा जाता था कि वह अहंकारी और दुष्ट था। वह बहुत जिद्दी भी था। एक बार कीचक अपनी बहन सुदेशना से मिलने उसके महल में आया तो उसकी नजर द्रौपदी पर पड़ गई है। द्रोपदी को देखकर कीचक मोहित हो गया और द्रौपदी को पाने की कामना करने लगा। कीचक ने अपनी बहन सुदेशना को द्रोपदी को उसके पास भेजने को कहा। रानी की आज्ञा से द्रोपदी कीचक के पास जाती हैं। कीचक द्रोपदी पर गलत नजर डालता है। द्रोपदी इसका विरोध करती हैं और उसे गंभीर परिणाम भुगतने के लिए कहती हैं। इससे कीचक समझ जाता है कि ये कोई मामूली दासी नहीं है। कीचक को शक होता है।

इसी दौरान शकुनि के साथ दुर्योधन आता है और राजा विराट से मिलता है और कहता है कि उसे ज्ञात हुआ कि पांडव विराट राज्य में शरण लिए हुए हैं। राजा इस बात से इंकार करते हैं। लेकिन इन बातों को कीचक सुन लेता है और वह समझ जाता है कि दासी ही द्रोपदी है। कीचक इस बात की जानकारी दुर्योधन को दे देता है।

कीचक एक बार फिर द्रौपदी के पास जाता है और कहता है कि उसे असलियत का पता चल चुका है। इस बात से द्रौपदी हैरान रह जाती हैं। कीचक द्रौपदी को रात में अपने कक्ष में आने के लिए कहता है, उसकी आज्ञा न मानने पर वह राज खोलने की धमकी देता है। इस बात की जानकारी द्रौपदी सभी पांडवों को देती हैं। पांडवों को बहुत क्रोध आता है। तब अर्जुन बताते हैं कि कीचक के मन में राजा बनने की इच्छा है। तब पांडव कीचक वध करने की एक योजना बनाते हैं।

कीचक राजा बनने की इच्छा दुर्योधन के सामने रखता है। कीचक दुर्योधन को भरोसा दिलाता है कि यदि वह राजा बन जाए तो वह पांडवों की हत्या कर देगा। शकुनि दुर्योधन को समझाता है कि पांडव अब कीचक को नहीं छोड़ेगे। पांडव कीचक का वध किए बिना नहीं रहेंगे क्योंकि वे द्रौपदी का अपमान सहन नहीं कर सकते है। शकुनि दुर्योधन से कहता कि रात में सभी पांडवों को पकड़ा जा सकता है।

रात में पांडव जैसे ही कीचक को मारने आएंगे तो शोर होगा और तभी दुर्योधन अपने सैनिकों के साथ पांडवों को पकड़ ले। लेकिन इस बात का पता पांडवों का चल जाता है तब पांडव एक योजना बनाते हैं। पांडव द्रौपदी के स्थान पर भीम को महिला के कपड़ों में उसके कक्ष में भेज देते हैं। कीचक समझ नहीं पाता है और भीम को द्रौपदी समझ कर पकड़ लेता है तभी भीम कीचक को अपनी पकड़ में ले लेते हैं और उसका वध कर देते हैं। कोई शोर न हो इसके लिए अर्जुन किन्नर के रूप में संगीत पर नृत्य करने लगते हैं। इस प्रकार दुर्योधन और शकुनि को कुछ पता ही नहीं चलता है और कीचक वध भी हो जाता है।





प्राचीन भारतीय टैरो कार्ड

द फूल

द मैजिशियन

द हाई प्रिस्टेस

द एम्प्रेस

द एम्परर

द हेरोफंट

द लवर्स

द चैरीओट

द स्ट्रेंग्थ

द हरमिट

द व्हील ऑफ फॉर्चून

जस्टिस

द हैंग्ड मैन

द डेथ

टेम्परंस

द डेविल

द टावर

द स्टार

द मून

द सन

जजमेंट

द वर्ल्ड

एस ऑफ कप्स

टू ऑफ कप्स

थ्री ऑफ कप्स

फोर ऑफ कप्स

फाइव ऑफ कप्स

सिक्स ऑफ कप्स

सेवन ऑफ कप्स

एट ऑफ कप्स

नाइन ऑफ कप्स

टेन ऑफ कप्स

पेज ऑफ कप्स

नाईट ऑफ कप्स

क्वीन ऑफ कप्स

किंग ऑफ कप्स

एस ओफ स्वोर्ड्स

टू ओफ स्वोर्ड्स

थ्री ओफ स्वोर्ड्स

फोर ओफ स्वोर्ड्स

फाईव ओफ स्वोर्ड्स

सिक्स ओफ स्वोर्ड्स

सेवन ओफ स्वोर्ड्स

एट ओफ स्वोर्ड्स

नाइन ओफ स्वोर्ड्स

टेन ओफ स्वोर्ड्स

पेज ओफ स्वोर्ड्स

नाईट ओफ स्वोर्ड्स

क्वीन ओफ स्वोर्ड्स

किंग ओफ स्वोर्ड्स

एस ओफ वांड

टू ओफ वांड

थ्री ओफ वांड

फोर ओफ वांड

फाइव ओफ वांड

सिक्स ओफ वांड

सेवन ओफ वांड

एट ओफ वांड

नाइन ओफ वांड

टेन ओफ वांड

पेज ओफ वांड

नाईट ओफ वांड

क्वीन ओफ वांड

किंग ओफ वांड

एस ऑफ पेंटाकल्स

टू ऑफ पेंटाकल्स

थ्री ऑफ पेंटाकल्स

फोर ऑफ पेंटाकल्स

फाईव ऑफ पेंटाकल्स

सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

सेवन ऑफ पेंटाकल्स

एट ऑफ पेंटाकल्स

नाइन ऑफ पेंटाकल्स

टेन ऑफ पेंटाकल्स

पेज ऑफ पेंटाकल्स

नाईट ऑफ पेंटाकल्स

क्वीन ऑफ पेंटाकल्स

किंग ऑफ पेंटाकल्स